[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

Accident News : कोसाबाड़ी के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी 3 युवक हुए सड़क हादसे का शिकार, एक की मौत; दो घायल…

कोरबा,27मई 2025(वेदांत समाचार)। आज मंगलवार सुबह लगभग 11:30 बजे मोटरसाइकिल पर सवार होकर कोरबा की ओर आ रहे 3 युवक सड़क हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि स्थानीय कोसाबाड़ी के पास एक वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी । बाइक सहित तीनों युवक सड़क पर गिर गए। सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई वहीं दो लोग घायल हो गए हैं। हादसे में रविंद्र तिलगाम पिता दुर्जन सिंह तिलगाम 24 साल निवासी करौंदा टोला थाना अमरकंटक ने दम तोड़ दिया। जबकि नैन सिंह मरावी पिता निरपट सिंह 17 साल निवासी रगड़िया टोला थाना अमरकंटक, जिला अनूपपुर व गोलू मेश्राम पिता बहादुर सिंह मसराम 20 साल निवासी रेगड़िया टोला थाना अमरकंटक इस हादसे में घायल हुए हैं। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पहुंची और मार्ग पंचनामा की कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के संबंध में सूचना उनके परिजन को दे दी गई है।

[metaslider id="133"]