Vedant Samachar

Janjgir News:ग्राम सिलादेही में धूम धाम से मनाया गया वट सावित्री पूजा…

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा,26मई 2025(वेदांत समाचार) । जिले के ग्राम सिलादेही में सुहागिन महिलाओं द्वारा वट सावित्री पूजा का आयोजन किया गया। इस पारंपरिक हिंदू पर्व में महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखा और बरगद के पेड़ की पूजा की।

महिलाओं ने बरगद के पेड़ के नीचे सत्यवान-सावित्री की प्रतिमा स्थापित की और धूप, दीप, फूल, अक्षत, सिंदूर आदि अर्पित किए। इसके बाद, उन्होंने कच्चे सूत से वृक्ष की सात बार परिक्रमा की। इस पूजा के माध्यम से महिलाओं ने अपने पति के प्रति प्रेम, समर्पण और त्याग की भावना को सुदृढ़ किया।

वट सावित्री पूजा ज्येष्ठ मास की अमावस्या तिथि को मनाया जाता है, जो इस बार 26 मई को दोपहर 10:55 बजे से प्रारंभ होकर 27 मई को सुबह 8:30 बजे तक रही। इस दौरान महिलाओं ने व्रत रखा और पूजा-अर्चना की।

ग्राम सिलादेही में वट सावित्री पूजा का आयोजन धूम धाम से किया गया, जिसमें सुहागिन महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस पर्व के माध्यम से महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना की।

Share This Article