Yamuna Expressway Bus Accident: मथुरा के थाना नौहझील क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 76 के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार डबल डेकर बस अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है कि बस में करीब 100 यात्री सवार थे, जो नोएडा से बिहार की ओर जा रहे थे। इस दुर्घटना में 25 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू करते हुए सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।

