
मेष राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलमेष राशि वालों के लिए दिन कुछ नया करने का रहेगा। आपको मानसिक शांति मिलेगी। प्रमोशन के चलते आपको एक जगह से दूसरी जगह जाना पड़ सकता है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बनाएंगे। आपको अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को नजरअंदाज नहीं करना है। आप अपने माता-पिता की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके कुछ पुराने लेन-देन निपट जाएंगे।
वृषभ राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलवृषभ राशि वालों के लिए दिन धन में वृद्धि लेकर आने वाला है। ऑफिस में काम करने वाले लोगों पर काम का दबाव अधिक रहेगा। कार्यस्थल पर आप कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम खरीद सकते हैं। अगर आप कोई पार्ट टाइम काम करने की सोच रहे थे तो उसके लिए भी समय निकाल पाएंगे। भाई-बहनों के साथ रिश्ते बेहतर होंगे। तेज रफ्तार वाहनों के इस्तेमाल में सावधानी बरतनी होगी।
मिथुन राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलमिथुन राशि वालों को अनावश्यक खर्चों से बचना होगा। किसी को भी पैसा उधार देने से बचें। आपको अपने काम को प्राथमिकता देनी होगी, तभी वह समय पर पूरा हो पाएगा। आपको कोई भी फैसला सोच समझकर लेने की जरूरत है। आपके घर कोई नया मेहमान आ सकता है। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी।
कर्क राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलकर्क राशि के जातक कार्यक्षेत्र में टीम वर्क के जरिए काम करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा कर लेंगे। किसी पार्टी आदि में जाने का मौका मिल सकता है। प्रॉपर्टी को लेकर कोई विवाद हो सकता है। व्यापार में अच्छा लाभ मिलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। अगर जीवनसाथी के साथ अनबन चल रही थी, तो उसे सुलझाने का प्रयास करना होगा। वाणी की सौम्यता आपको सम्मान दिलाएगी।
सिंह राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलसिंह राशि के जातकों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहने वाला है। एक साथ कई काम निपटाने से आपकी एकाग्रता बढ़ेगी। अगर आपने किसी से उधार लिया था, तो उसे आसानी से चुका पाएंगे। करियर को लेकर आपको सोच समझकर कोई फैसला लेना होगा। सामाजिक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको बेवजह किसी दूसरे के मामले में नहीं बोलना चाहिए। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई में थोड़ा आराम कर सकते हैं।
कन्या राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलकन्या राशि वालों के लिए दिन रुके हुए कार्यों को पूरा करने वाला रहने वाला है। माता-पिता का आशीर्वाद बना रहेगा। अगर आप कोई बड़ा लक्ष्य लेकर आगे बढ़ेंगे तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आप पर काम का दबाव अधिक रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी कर सकते हैं। ससुराल पक्ष से किसी से लंबे समय बाद मिलकर आपको खुशी होगी। विदेश में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको नए विचार मिलेंगे।
तुला राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलतुला राशि वालों के लिए दिन महत्वपूर्ण रहने वाला है। सरकारी योजनाओं का आपको पूरा लाभ मिलेगा। संतान के करियर को लेकर आप कोई बड़ा निवेश कर सकते हैं। आपके व्यापार में जो पैसा डूबा था वह आपको मिलने की संभावना है। परिवार के किसी सदस्य से आपको कोई निराशाजनक समाचार मिल सकता है। अगर आपकी कोई प्रिय वस्तु खो गई थी तो वह आपको मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलवृश्चिक राशि वालों के लिए दिन नई नौकरी मिलने का रहेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता बेहतर रहेगी। आप अपने व्यापार में साझेदारी कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छा रहेगा। अगर आप मकान, मकान आदि खरीदने जा रहे थे तो उसमें आपको लोन आदि लेना पड़ सकता है। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपके सहकर्मी आपके काम में आपका पूरा साथ देंगे।
धनु राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलधनु राशि वालों के लिए दिन खास रहने वाला है। कानूनी मामले आपके लिए परेशानी का सबब बन सकते हैं। विद्यार्थी किसी नए कोर्स में एडमिशन ले सकते हैं। आपकी कोई इच्छा पूरी होने से आप खुश रहेंगे। परिवार में पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। महिला मित्रों से आपको सावधान रहने की जरूरत है। सेहत को बेहतर बनाने के लिए आप योग और व्यायाम पर पूरा ध्यान देंगे।
मकर राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलमकर राशि वालों के लिए दिन लेन-देन के मामलों में सावधानी बरतने वाला रहने वाला है। आपको अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। व्यापार से जुड़े मामलों में आपको लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए। शेयर बाजार में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है। छोटे-मोटे मुनाफे की योजनाओं पर आपको पूरा ध्यान देना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।
कुंभ राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलकुंभ राशि वालों के लिए दिन मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। बैंकिंग सेक्टर में काम करने वाले लोगों को अच्छा प्रमोशन मिलेगा। मन में प्रतिस्पर्धा की भावना बनी रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। सामाजिक कार्यक्रमों के माध्यम से आपकी ख्याति हर जगह फैलेगी। आप अपने शौक पर भी खूब पैसा खर्च करेंगे। आपके और आपके जीवनसाथी के बीच किसी बाहरी व्यक्ति के आने से परेशानियां बढ़ेंगी।
मीन राशि 17 फरवरी 2025 राशिफलमीन राशि वालों को अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है, ताकि उसमें कोई परेशानी न आए। उच्च अधिकारियों की कृपा आप पर बनी रहेगी। अगर आपकी सेहत में कोई परेशानी थी, तो वह भी दूर हो जाएगी। बच्चों को पढ़ाई में कोई पुरस्कार मिल सकता है और आप दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार को याद कर सकते हैं। आप अपनी जरूरतों को पूरा करने में काफी पैसा खर्च करेंगे। जो लोग रोजगार को लेकर चिंतित हैं, उन्हें कोई अच्छा अवसर मिलेगा।