Vedant Samachar

KORBA:HTPS से सेवानिवृत्त हुए कार्यपालन अभियंता एवं पांच कर्मचारियों को दी गई भावपूर्ण विदाई

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,01 मई 2025(वेदांत समाचार)- हसदेव ताप विद्युत गृह (एचटीपीएस) कोरबा पश्चिम से अप्रैल माह में कार्यपालन अभियंता अनुप कुमार मिश्रा, वरिष्ठ पर्यवेक्षक दामोदर प्रसाद साहू, कनिष्ठ पर्यवेक्षक जनीराम कर्ष, महेश कुमार सिंह, चिंताराम कैवर्त एवं एएनएम. बानी बिश्वास सेवानिवृत्त हो गईं। सेवानिवृत्त हो रहे कार्यपालन अभियंता एवं कर्मचारियों को पॉवर कंपनी परिवार की ओर से भावपूर्ण विदाई दी गई। इस अवसर पर कार्यक्रम के अध्यक्ष मुख्य अभियंता पीके श्रीवास्तव ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए पॉवर कंपनी की ओर से आभार जताया।

मुख्य अभियंता के हाथों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्मृति चिह्न व सेवा प्रमाण-पत्र भेंट किया गया। समारोह में विशिष्टि अतिथि अतिरिक्त मुख्य अभियंता एमके गुप्ता, पीके स्वैन और केएनबी राव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

श्रम कल्याण केंद्र में आयोजित दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में मुख्य अभियंता एवं विशिष्ट अतिथियों द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ व सुखमय जीवन की शुभकामनाएं दी गईं।

अनुप कुमार मिश्रा द्वारा पॉवर कंपनी से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति ली गई है। श्री मिश्रा ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 20 वर्ष 10 माह की सेवाएं दी हैं। दामोदर प्रसाद साहू ने 40 वर्ष 03 माह 01 दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। जबकि जनीराम कर्ष ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 27 वर्ष 05 माह 18 दिन की सेवाएं प्रदान की हैं। वहीं महेश कुमार सिंह ने 35 वर्ष 11 माह 28 दिन की सेवा का योगदान दिया है। चिंताराम कैवर्त ने 38 वर्ष 05 माह 24 दिन की लंबी सेवाएं दी हैं। जबकि बानी बिश्वास ने विद्युत मंडल एवं पॉवर कंपनी में 27 वर्ष 05 माह 25 दिन की सेवा का योगदान दिया है।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए कल्याण अधिकारी सुरेश सिंह कंवर द्वारा सेवानिवृत्त कर्मचारियों का संक्षिप्त जीवन परिचय का उल्लेख किया गया। दीर्घ सेवा सम्मान समारोह में बड़ी संख्या में अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share This Article