Vedant Samachar

कोरबा में दुकान से सामान बाहर निकालने वाले संचालको को दी गई हिदायत

Vedant samachar
1 Min Read

नगर निगम व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम करेगी कार्यवाही


कोरबा,26 अप्रैल (वेदांत समाचार)। कोरबा शहर में यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में नगर निगम व यातायात पुलिस ने सुनालिया चौक से सीएसईबी चौक तक दुकान संचालकों को दुकानों का सामान बाहर नहीं रखने की हिदायत दी। दुकान संचालकों को समझाया जा रहा है, अगर फिर भी दुकानदार नहीं माने तो आगे सामान जब्ती की कार्यवाही की जाएगी। नगर में अधिकांश दुकान संचालक सामान को बाहर पार्किंग और सडक पर रख देते हैं। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ता है। यही नहीं कई स्थानों पर पार्किंग की समस्या होती है। इसकी वजह से वाहन सडक पर खड़े रहते हैं। निगम और यातायात विभाग की टीम ने दुकान संचालकों को सामान को बाहर नहीं निकालने कहा है।

Share This Article