Vedant Samachar

श्री सप्तदेव मंदिर में ब्राह्मण भोज और मंगलपाठ का आयोजन

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 22 अप्रैल। श्री सप्तदेव मंदिर में कल 21 अप्रैल को ब्राह्मण भोज और मंगलपाठ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर कृष्णा ग्रुप के डायरेक्टर राजा मोदी के विवाह के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 51 जोड़े ब्राह्मण-ब्राह्मणी ने भोज में उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित किया।

मंगलपाठ कार्यक्रम में 51 मंगलपाठी बहनों ने संगीतमय मंगलपाठ किया और पूरा माहौल भक्तिमय बना दिया। इस आयोजन से क्षेत्र में भक्ति और आध्यात्म का वातावरण बना और सामाजिक समरसता का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में अशोक मोदी ने बताया कि ब्राह्मण भोज कराने से पीढ़ियाँ तर जाती हैं और यह आयोजन सामाजिक सौहार्द और धार्मिक सौहार्द का प्रतीक है। इस अवसर पर शहर के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और मोदी परिवार को आशीर्वाद दिया।

Share This Article