रायपुर। संस्कार भारती छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी जयंती के अवसर पर प्रदेश स्तरीय चित्रनिर्माण कार्यशाला का आयोजन बुढेश्वर मंदिर बूढ़ा तालाब रायपुर में किया गया। इस कार्यशाला में 18 महिला और 32 पुरुष चित्रकारों ने भाग लिया और लोकमाता अहिल्याबाई होलकर के जीवन प्रसंगों पर आधारित 50 चित्रों की एक विशाल चित्रमाला तैयार की।
इस कार्यशाला में दक्षिण मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र नागपुर के सौजन्य से चित्रनिर्माण सामग्री प्राप्त हुई। चित्रकला संयोजक चंद्रशेखर देवांगन और सहसंयोजक श्री भोजराज धनगर ने चित्रकारों का मार्गदर्शन किया।
समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्रीमती लक्ष्मी वर्मा, सदस्य छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग ने चित्रकारों को बधाई दी। विशिष्ट अतिथि सुदेश शर्मा, अध्यक्ष चंडीगढ़ संगीत नाटक अकादमी ने कहा कि लोकमाता अहिल्याबाई होलकर की जीवनी से हमें प्रेरणा मिलती है।
आगामी दिनों में बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, दुर्ग सहित राजधानी रायपुर में इन चित्रों के प्रदर्शनी लगाने की योजना बनाई जा रही है।