FIFA World Cup में सबसे तेज 100 गोल, 68 साल में पहली बार हुआ ऐसा - vedantsamachar.in

FIFA World Cup में सबसे तेज 100 गोल, 68 साल में पहली बार हुआ ऐसा

नई दिल्ली,21 जून : क्या आप जानते हैं कि फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे तेज 100 गोल कब दागे गए? इस वर्ल्ड कप का कौन सा एडिशन उसका गवाह बना. उस कड़ी में अब फीफा वर्ल्ड कप 2026 का भी नाम शुमार हो चुका है. मौजूदा वर्ल्ड कप सबसे तेज हुए 100 गोलों के मामले में ओवरऑल एडिशन में दूसरे नंबर पर है. लेकिन, बीते 68 सालों में ये सबसे तेज 100 गोलों वाला फीफा वर्ल्ड कप है. इस मामले में रिकॉर्ड 1954 के फीफा वर्ल्ड कप के नाम हैं.

सबसे तेज 100 गोल के मामले में FIFA WC 2026 नंबर 2
फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 20 जून को खेले नीदरलैंड्स और स्वीडन के मैच में टूर्नामेंट का 100वां गोल हुआ. इसी के साथ ये सबसे तेज 100 गोल वाला फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा एडिशन बन गया. फीफा वर्ल्ड कप 2026 में 100 गोल 33 मैच में दागे गए.

1954 FIFA वर्ल्ड कप में सबसे तेज 100 गोल
सबसे तेज 100 गोल का रिकॉर्ड 20 मैचों का है, जो कि 1954 के फीफा वर्ल्ड कप में देखने को मिला था. 2014 में ब्राजील में हुए फीफा वर्ल़्ड कप में 36 मैचों में 100 गोल दागे गए थे. वहीं 1982 के वर्ल्ड कप में भी 36 मैचों में ही 100 गोल की संख्या पूरी हुई थी. 1978 में अर्जेंटीना में हुए फीफा वर्ल्ड कप और 1994 में USA में हुए फीफा वर्ल्ड कप में 100 गोल 38 मैच में दागे गए थे.

FIFA WC 2026: हर मैच में 3 से ज्यादा गोल
फीफा वर्ल्ड कप 2026 के 33 मैचों में 100 गोल का मतलब है कि हर मैच में तकरीबन 3.09 गोल दागे गए. इन 100 गोलों में 7 आत्मघाती गोल भी रहे. मतलब वो गोल जिसे खिलाड़ी ने अपने ही गोलपोस्ट में दागा. मौजूदा वर्ल्ड कप का सबसे हाई स्कोरिंग गोल वाला मैच अभी तक जर्मनी और कुरासाओ के बीच खेला गया. इस मैच में जर्मनी ने कुरासाओ को 7-1 से हराया था. कनाडा ने कतर को 6-0 से हराया और नीदरलैंड ने स्वीडन को 5-1 से मात दी. नीदरलैंड्स और स्वीडन मैच में ही फीफा वर्ल्ड कप 2026 का 100वां गोल भी हुआ.