Vedant Samachar

KORBA:हनुमान जयंती पर धूमधाम से मनाया गया भजन संध्या और हनुमान चालीसा पाठ

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा,13अप्रैल 2025 (वेदांत समाचार)। बालको कर्मचारी संघ संबद्ध भारतीय मजदूर संघ के कार्यकर्ताओं ने हनुमान जयंती के अवसर पर बालको के आर आर बैरक सिद्धेश्वर महादेव शिव मंदिर के प्रांगण में भजन संध्या और हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के श्रम व उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन ने शिरकत की।

श्रमिकों ने श्रम मंत्री को उनके जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। संगठन के महामंत्री वरुण पाण्डेय ने मंत्री महोदय का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया।

कार्यक्रम में बालको कर्मचारी संघ से भारतीय खनिज धातु मजदूर महासंघ में उपाध्यक्ष पद पर चयनित सुरेंद्र शर्मा, कार्यसमिति सदस्य के रूप में प्रशांत शेंडे और मीडिया प्रभारी के दायित्व के लिए विश्वजीत मंडल का स्वागत और सम्मान किया गया। इस अवसर पर संघ के पूर्व अध्यक्ष वाई के वर्मा, पूर्व उपाध्यक्ष बी के तिवारी, कार्यकारी अध्यक्ष अनिल दुबे, पूर्व महामंत्री माखन वर्मा और मातृ शक्ति के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में, अध्यक्ष ओ पी राज पुरोहित ने सभी के सहयोग से सम्पन्न हुए कार्यक्रम का आभार और धन्यवाद प्रकट किया। मंच का संचालन संघ के संगठन सचिव जितेंद्र वर्मा ने किया।

Share This Article