RAIPUR NEWS: कालीबाड़ी मंदिर व्र राजेंद्र नगर में की गई लक्ष्मी पूजा

रायपुर ,10अक्टूबर। त्रिलोकी मां कालीबाड़ी मंदिर व डॉ. राजेंद्र नगर में रविवार को  लक्ष्मी पूजा सम्पन्न हुई। आश्विन मास की पूर्णिमा तिथि शरद पूर्णिमा के अवसर पर लक्ष्मी पूजा का आयोजन विधि-विधान के साथ किया गया। त्रिलाकी मां कालीबाड़ी समिति के सचिव विवेक बर्धन ने बताया कि रात आठ बजे से पूजा का आयोजन किया गया। समिति के पदाधिकारियों सहित राजेंद्र नगर के गणमान्य नागरिक एवं महिलाएं उपस्थित रहे ।

चंद्रमा की शीतल चांदनी में खीर रखी गई व  महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा-अर्चना की एवं लक्ष्मी माता को भोग लगाया।  बर्धन ने बताया कि पुराणों में उल्लेख मिलता है कि भगवान विष्णु  के नाभि कमल से ब्रह्मा की उत्पत्ति हुई  थी। ब्रह्मा के पुत्र अत्रि मुनि के नेत्रों से चन्द्रमा की उत्पत्ति हुई थी। चन्द्रमा को ब्रह्मा ने संसार में की समस्त औषधियों और नक्षत्रों का स्वामित्व प्रदान किया। चन्द्रमा की शीतल चांदनी वनस्पतियों में जीवन प्रदायिनी औषधि का निर्माण करती हैं। शरद पूर्णिमा की किरणों से अनेक रोगों की विशेष औषधियां तैयार की जाती हैं।