Vedant Samachar

कोरबा पुलिस की अपराध समीक्षा बैठक आयोजित

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा, 08 अप्रैल 2025 – आगामी त्योहारों के मद्देनजर जिले में शांति, कानून-व्यवस्था और सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी ने आज समस्त राजपत्रित अधिकारियों और थाना-चौकी प्रभारियों की क्राइम मीटिंग आयोजित की।

बैठक में एसपी श्री तिवारी ने अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई, लंबित अपराधों के शीघ्र निराकरण, यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी अधिकारियों को आम जनता की शिकायतों और समस्याओं पर संवेदनशीलता, गंभीरता और जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर विशेष जोर दिया।

त्योहारों के दौरान जनसंवाद बढ़ाकर शांति व्यवस्था बनाए रखना सभी की प्राथमिकता होनी चाहिए, यह बात एसपी श्री तिवारी ने कही। बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक सहित जिले के सभी थाना और चौकी प्रभारी उपस्थित रहे।

Share This Article