65 की उम्र में 40 साल के लगते हैं अनिल कपूर

Anil Kapoor Fitness and Young Skin Secrets : अनिल अपनी फिटनेस से आज भी अपने से उम्र में कम एक्टर्स को कम्पटीशन देते हैं। आप उनकी फिटनेस से इम्प्रेस हैं, तो आपको भी उनकी फिटनेस का राज जानना चाहिए।

अनिल कपूर का नाम लेते ही आपको उनकी दमदार एक्टिंग और कुछ यादगार फिल्में याद आने लगती होंगी लेकिन इसके अलावा भी कुछ ऐसा है जिसकी वजह से अनिल कपूर की चर्चा होती है। अनिल कपूर की उम्र 65 साल है लेकिन इस उम्र में भी ‘मिस्टर इंडिया” बहुत हैंडसम और फिट नजर आते हैं। अनिल अपनी फिटनेस से आज भी अपने से उम्र में कम एक्टर्स को कम्पटीशन देते हैं। आप भी अगर उनकी फिटनेस से इम्प्रेस हैं, तो आइए आपको बताते हैं अनिल कपूर की फिटनेस का राज- 

हॉट योगा से बनेगी बात 
अनिल कपूर कई इंटरव्यू में बता चुके हैं कि हॉट योगा से उन्हें काफी फायदा हुआ। हॉट योगा स्किन पर ग्लोइंग टॉणिक की तरह काम करता है। इससे ब्लड सर्कुलेशन भी बढ़ता है। जिन लोगों को हॉट योगा के बारे में नहीं पता, उन्हें बता दें कि इस योगासन को ऐसी जगह पर किया जाता है, जो गर्म होती है यानी आप अगर किसी कमरे में योगा कर रहे हैं, तो यहां का तापमान 40-45 डिग्री रखा जाता है। इस कारण से इसे हॉट योगासन कहा जाता है। यही वजह है कि इसे हॉट योगा कहा जाता है। करीब 80-90 मिनट के इस योगासन सेशन में 26 आसन और 2 प्राणायाम किए जाते हैं।   

स्किन केयर प्रॉडक्ट्स 
अनिल कपूर यह भी बता चुके हैं कि अपनी स्किन क्वालिटी के हिसाब से वे अच्छे स्किन केयर प्रॉडक्ट्स भी यूज करते हैं। इसमें डेली स्किन केयर रूटीन भी शामिल हैं। 

8 घंंटे की नींद 
आपको अगर एजिंग को स्लो डाउन करना है, तो 8 घंटे की नींद बहुत जरूरी होती है। आप रोजाना 8-9 की अच्छी नींद लेकर झुर्रियों और स्किन प्रॉब्लम्स से बचे रह सकते हैं। 


डाइट में क्या लें 
लो कैलोरी कार्ब्स और हाई प्रोटीन डाइट ऐसा कॉम्बिनेशन है जिससे आपको चर्बी की प्रॉब्लम नहीं होती है। खासकर आपके पेट के आसपास चर्बी जमा नहीं होती है। अनिल भी हेल्दी डाइट का बेहद ख्याल रखते हैं। 

स्पीड वॉकिंग 
रनिंग और स्पीड वॉकिंग भी ऐसे दो तरीके हैं जिनसे फिट रहा जा सकता है। खासतौर पर सुबह के समय वॉक जरूर करें। इसके अलावा खाना खाने के बाद भी टहलना बेहद जरूरी है। 

हाइड्रेट रखें बॉडी 
बॉडी को हाइड्रेट रखने से आपकी हेल्थ ही अच्छी नहीं रहती बल्कि इससे आपकी स्किन भी ग्लोइंग बनती है। अनिल कपूर भी अपनी डाइट के अलावा पानी का भी खास ख्याल रखते हैं। अनिल कपूर रोजाना 2-3 लीटर पानी जरूर पीते हैं।