लग्जरी कार बनाने वाली कंपनी ने भारत में तैयार की अपनी पहली इलेक्ट्रिक कार, 750km रेंज का दावा

लग्जरी कार बनाने वाली जर्मन की कंपनी मर्सिडीज-बेंज भारत में अपनी पहली लोकल असेंबल इलेक्ट्रिक कार (EV) 30 सितंबर को लॉन्च करेगी। इस कार का नाम मर्सिडीज EQS 580 4MATIC है। इसे पुणे के पास चाकन प्लांट में तैयार किया गया है। ये कंपनी की लग्जरी कारों में से एक है। इसकी एक्स-शोरूम कीमत 2.45 करोड़ रुपए है। कंपनी अपने AMG EQS 53 मॉडल को भारत में इम्पोर्ट करता है, जो AMG टेक्नोलॉजी के साथ आती है। हालांकि, देश में तैयार होने वाला EQS 580 4MATIC मॉडल की कीमत कम होगी।मर्सिडीज के डेडिकेटेड इलेक्ट्रिक व्हीकल आर्किटेक्चर (EVA) पर तैयार EQS 580 बाहर और अंदर से AMG ट्विन के समान है।

इसमें सामने की तरफ एक बंद और ब्लैक-आउट ग्रिल मिलता है, जिसे देखने से पहली ही नजर में इसके इलेक्ट्रिक व्हीकल होने का अंदाजा लग जाता है। इस EV में शार्प LED हेडलैंप को एक यूनिट में फिक्स किया है, जो इसे स्पोर्टी लुक भी देते हैं। इस EV को अट्रैक्टिव बनाने के लिए इसमें फ्रेमलेस डोर, फ्लश डोर हैंडल और 19-इंच के अलॉय व्हील मिलते हैं।मर्सिडीज EQS 580 को भारत में फ्यूल-मोटर सेट अप के साथ पेश किया जाएगा। जिसमें प्रत्येक एक्सल पर एक मोटर मिलेगी। इसमें 107.8 kWh लिथियम-ऑयन बैटरी पैक मिलेगा। कंपनी सिंगल चार्ज पर इसके 750km से ज्यादा चलने का दावा कर रही है। जहां तक कार के पावर की बात है तो ये EV 523 bhp का पावर और 856 Nm का पीक टॉर्क पैदा करती है।

मर्सिडीज-बेंज EQS 580 का एक्सटीरियर लगभग AMG EQS 53 के समान है। इसका मतलब है कि इसकी लंबाई 5,223mm, चौड़ाई 1,296mm और ऊंचाई 1,515mm हो जाती है। इसका व्हीलबेस 3,210mm है। कार में 610 लीटर का बड़ा कार्गो स्पेस मिलता है।

मर्सिडीज-बेंज EQS 580 को 2021 में पहली बार पेश किया गया था। यह इलेक्ट्रिक मोबिलिटी की तरफ ब्रांड का मेन मॉडल भी है। मर्सिडीज-बेंज इंडिया अब न केवल मॉडल को यहां लाने के लिए तेजी दिखा रही है, बल्कि लोकल स्तर पर लंबी छलांग लगाने को भी तैयार है। लोकली असेंबल होने से इसमें कई टैक्स की छूट मिलेगी।

मर्सिडीज के पास वर्तमान में दो EV मॉडल हैं। हालांकि EQC SUV के तौर पर एक लक्जरी बैटरी ऑपरेट कार लाने वाला भारत पहला था। वर्तमान में ऑडी के पास देश में इलेक्ट्रिक मॉडल की सबसे बड़ी लाइनअप है। जबकि BMW, जगुआर और वोल्वो जैसी कंपनियों के पास भी कम से कम एक मॉडल है। 2022 की आखिरी तिमाही तक कंपनी EQB SUV लोगों तक पहुंचाने की प्लानिंग कर रही है।