Vedant Samachar

लंबे समय से फरार 3 वारंटियों को पकड़ने में जांजगीर पुलिस को मिली सफलता

Vedant samachar
1 Min Read

0 सभी वारंटियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जांजगीर में पेश किया गया

जांजगीर चांपा, 06 अप्रैल (वेदांत समाचार)। विवेक शुक्ला (IPS) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर चांपा के निर्देशन में जिला पुलिस जांजगीर द्वारा फरार वारंटियों की लगातार पतासाजी की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप लंबे फरार वारंटी* 01. राजू देवांगन निवासी कौड़ियां जयराम नगर थाना सीपत जिला बिलासपुर 02. सुखराम यादव निवासी जर्वे थाना जांजगीर 03. मनोहर सूर्यवंशी निवासी तिलाई थाना जांजगीर को मुखबिर सूचना पर उनके सकुनत से पकड़ा गया जिसको माननीय न्यायालय जांजगीर में वारंट तामील कर पेश किया गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Share This Article