KORBA:तिरंगे की मांग हुई ज्यादा,आपूर्ति में दिक्कत

 

कोरबा,14 अगस्त (वेदांत समाचार)। कोरबा जिले के मुख्य डाकघर से 2500 तिरंगा झंडों की बिक्री समय से बहुत पहले हो गई। शाखा डाकघरों में जो झंडे उपलब्ध कराए गए थे वे भी हाथों-हाथ बिक गए। मुख्य डाकपाल विजय दुबे ने बताया कि सभी स्थानों पर बहुत ज्यादा मांग बनी हुई है। आपूर्ति करने में दिक्कतें हैं इसलिए लोगों को दूसरे विकल्पों पर काम करने के लिए कहा गया है।