बदायूं में हादसा: गंगा नहा रहे पांच बच्चे डूबे, एक का शव मिला, चार की बची जान

यूपी के बांदा में नाव पलटने से हुआ हादसा लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शनिवार को बदायूं में हुई घटना ने लोगों ने होश उड़ा दिए। यहां गंगा नहाने गए पांच बच्चे डूबे गए।

यूपी के बांदा में नाव पलटने से हुआ हादसा लोग अभी भूल भी नहीं पाए थे कि शनिवार को बदायूं में हुई घटना ने लोगों ने होश उड़ा दिए। यहां गंगा नहाने गए पांच बच्चे डूबे गए। चार बच्चे किसी तरह बाहर निकल आए। एक का शव बरामद होने के बाद इलाके में कोहराम मच गया।  

मामला बदायूं जिले के उझानी क्षेत्र के गांव कोटरा सारगपुर का है। जानकारी के अनुसार शनिवार को कुछ बच्चे जानवर चराने के लिए गंगा नदी पार करके नूरगंज गांव की ओर गए थे। लौटते समय पांच बच्चे गंगा में नहाने के लिए चले गए। नहाने के दौरान बच्चे गहरे पानी में समा गए। देखते ही देखते सभी डूबने लगे। इसकी जानकारी जैसे ही ग्रामीणों को मिली तो वह मौके पर दौड़ पड़े। इस बीच चार बच्चे किसी तरह पानी से बाहर निकल आए लेकिन एक बच्चा नदी में ही डूब गया। एक बच्चे का शव नदी से बाहर आया तो परिवार में कोहराम मच गया।