MG Majestor vs Toyota Fortuner: साइज, फीचर्स और पावर में कौन है आगे? यहां पढ़ें कंपैरिजन... - vedantsamachar.in

MG Majestor vs Toyota Fortuner: साइज, फीचर्स और पावर में कौन है आगे? यहां पढ़ें कंपैरिजन…

MG Majestor ने भारत के प्रीमियम SUV सेगमेंट में एंट्री कर ली है और ये सीधे इस सेगमेंट की सबसे बड़ी और मजबूत SUV Toyota Fortuner को टक्कर देने आ गई है. अगर आप इन दोनों में से किसी एक बाइक को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये खबर आपके काम की हो सकती है. चलिए आपको बताते हैं दोनों कि कीमत, फीचर्स और इंजन में कितना अंतर है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: कीमत
एमजी मैजेस्टर की एक्स-शोरूम कीमत लगभग 40.99 लाख रुपये से शुरू होती है, जबकि इसके टॉप वेरिएंट की कीमत 44-45 लाख रुपये तक पहुंच सकती है. वहीं, टोयोटा फॉर्च्यूनर की शुरुआती कीमत लगभग 34.76 लाख रुपये है, लेकिन इसके प्रीमियम वेरिएंट की कीमत 50 लाख रुपये से भी ऊपर जा सकती है. एमजी इस कीमत में कहीं ज्यादा फीचर्स देकर ग्राहकों को लुभाने की कोशिश कर रही है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: डायमेंशन
डायमेंशन के हिसाब से देखें तो एमजी मैजेस्टर 5046 मिमी लंबी, 2016 मिमी चौड़ी और 1876 मिमी ऊंची होने के कारण काफी बड़ी दिखती है, जबकि फॉर्च्यूनर की लंबाई 4795 मिमी है. मैजेस्टर में एक बड़ी ग्रिल, एलईडी लाइट्स और 19 इंच के बड़े पहिए लगे हैं, जो इसे एक दमदार और पारंपरिक एसयूवी का रूप देते हैं.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: फीचर्स
अंदर से देखने पर, मैजेस्टर दमदार फीचर्स से लैस है, जिसमें दो 12.3 इंच की स्क्रीन, एक विशाल सनरूफ, मसाज सीटें और 12 स्पीकर वाले जेबीएल सिस्टम के साथ वेंटिलेटेड/हीटेड कुर्सियाँ हैं. फॉर्च्यूनर का केबिन मजबूत है और इसमें जेबीएल ऑडियो के साथ 8 इंच की स्क्रीन है, लेकिन एमजी के मुकाबले ये थोड़ा पुराने जमाने का लगता है. साथ ही, एमजी आपको 6 या 7 सीटों का ऑप्शन भी देता है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: सेफ्टी फीचर्स
मैजेस्टर में ड्राइविंग को आसान बनाने के लिए लेवल-2 ADAS, एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल और 360-डिग्री कैमरा जैसी स्मार्ट तकनीकें मौजूद हैं. टोयोटा सात एयरबैग और लगभग हर जगह सर्विस सेंटर होने की सुविधा देकर आपकी सुरक्षा सुनिश्चित करती है.

MG Majestor vs Toyota Fortuner: इंजन
एमजी मैजेस्टर में 2.0 लीटर का ट्विन-टर्बो डीजल इंजन है जो 215 पीएस की पावर जनरेट करता है, जबकि फॉर्च्यूनर में इससे बड़ा 2.8 लीटर का डीजल इंजन है जो 201 पीएस की पावर और अधिक दमदार टॉर्क जनरेट करता है. दोनों गाड़ियां लगभग 10 किमी प्रति लीटर का माइलेज देती हैं.