Vedant Samachar

कलेक्टर के आदेश: अब स्कूल सुबह 7:30 से दोपहर 12:30 तक चलेंगे

Vedant samachar
1 Min Read

गर्मी की मार: स्कूलों के समय में परिवर्तन, बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर लिया गया फैसला

रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार)। प्रदेश में गर्मी बढ़ने के साथ ही सारंगढ़ बिलाईगढ़, राजनांदगांव और बालोद जिले के स्कूलों के समय में परिवर्तन किया गया है। इस फैसले के पीछे बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखना है, ताकि उन्हें गर्मी की मार से बचाया जा सके।

सारंगढ़-बिलाईगढ़ कलेक्टर ने अपने आदेश में कहा है कि 5 अप्रैल 2025 तक समस्त परीक्षाएं समाप्त की जाएंगी। इसके बाद, 5 अप्रैल से शैक्षणिक सत्र के अंत 30 अप्रैल तक जिले के समस्त शासकीय विद्यालयों का संचालन सुबह 7:30 से 12:30 तक किया जाएगा। दो पालियों में लगने वाले स्कूलों को भी एक पाली में समायोजित कर कक्षा का संचालन करना होगा।

इसी तरह, राजनांदगांव कलेक्टर ने सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी तथा प्राचार्यों, प्रधानपाठकों को अप्रैल माह में कक्षा संचालन हेतु सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक के लिए आदेशित किया है। बालोद में भी 7:30 से 11:30 तक स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

Share This Article