राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा- धार्मिक स्थलों का विकास समाज को जोड़ता है – vedantsamachar.in

राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण, मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा- धार्मिक स्थलों का विकास समाज को जोड़ता है


कोरबा,23 मई ( वेदांत समाचार)। बालको नगर स्थित श्रद्धा और आस्था के प्रमुख केंद्र श्री राम मंदिर परिसर में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण प्रदेश के उद्योग, वाणिज्य, वाणिज्यिक कर (आबकारी) एवं श्रम मंत्री तथा कोरबा विधायक लखन लाल देवांगन ने फीता काटकर किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।


जानकारी के अनुसार, राम नवमी के अवसर पर मंदिर समिति और स्थानीय श्रद्धालुओं ने मंदिर परिसर में सामुदायिक भवन निर्माण की मांग मंत्री श्री देवांगन के समक्ष रखी थी। इस पर उन्होंने अपनी विधायक निधि से 10 लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की थी। निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद शनिवार को भवन का विधिवत लोकार्पण किया गया।


नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उपयोग मंदिर परिसर में आयोजित होने वाले धार्मिक, सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए किया जाएगा। इससे श्रद्धालुओं और आयोजन समितियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।


इस अवसर पर मंत्री श्री देवांगन एवं महापौर संजू देवी राजपूत ने श्री राम मंदिर में पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि, खुशहाली एवं निरंतर प्रगति की कामना की।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री श्री देवांगन ने कहा कि धार्मिक एवं सामाजिक स्थलों का विकास समाज को एकजुट करने का कार्य करता है। सामुदायिक भवन बनने से मंदिर परिसर में विभिन्न आयोजनों के संचालन में सुविधा मिलेगी तथा श्रद्धालुओं को बेहतर व्यवस्था प्राप्त होगी। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं के अनुरूप क्षेत्र के विकास एवं मूलभूत सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं।


कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य हितानंद अग्रवाल, पार्षद मंगल बंदे, तरुण राठौर, चैतन्य मैत्री, भाजपा जिला उपाध्यक्ष प्रफुल्ल तिवारी, मंडल अध्यक्ष डीलेन्द्र यादव, सम्पत यादव, जय राठौर, शिव बालक तोमर, अर्चना रूनीझा, मंजीत कौर, ममता निर्मलकर, रश्मि, केशव चंद्रा, राजेश धिवर, ज्योति सिंह परिहार, माहेश्वरी गोस्वामी सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।