[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

जंगल में मिला हथियारों का जखीरा, AK-47, इंसास रायफल समेत अन्य सामान बरामद…

मोहला-मानपुर, 30 मार्च (वेदांत समाचार)। जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। घने जंगलों में छिपाकर रखा गया माओवादियों का हथियारों का जखीरा बरामद किया गया, जिसमें AK-47 और इंसास रायफल जैसे घातक हथियार शामिल हैं। यह ऑपरेशन मोहला-मानपुर के बस्तर सीमावर्ती इलाके में चलाया गया, जहां डीआरजी और Indo-Tibetan Border Police के जवानों ने संयुक्त रूप से सर्च अभियान चलाया। पुलिस अधीक्षक यशपाल सिंह के नेतृत्व में टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जंगल में दबिश दी।

सर्च ऑपरेशन के दौरान कांकेर जिले के उयकाटोला, कोवाचीटोला और मानपुर ब्लॉक के कलवर गांव के बीच जंगल में एक गड्ढे में छिपाया गया नक्सल डंप मिला। इस डंप से एक AK-47, एक इंसास रायफल, भारी मात्रा में कारतूस और अन्य हथियार संबंधी सामग्री बरामद की गई। सुरक्षा बलों ने सभी हथियारों को जब्त कर अपने कब्जे में ले लिया है। माना जा रहा है कि ये जखीरा किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए छिपाया गया था, जिसे समय रहते बरामद कर लिया गया। गौरतलब है कि इसी इलाके में पहले भी माओवादियों की गतिविधियां सामने आती रही हैं, और हाल ही में आरकेबी डिवीजन के पांच नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया था।

[metaslider id="133"]