[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

ईरान के हमले में अमेरिकी बोइंग E-3 सेंट्री विमान तबाह, कुवैत के पावर प्लांट पर भी किया हमला, एक भारतीय की मौत

तेल अवीव/तेहरान/वॉशिंगटन डीसी। ईरान ने दावा किया है कि उसने सऊदी अरब में मौजूद अमेरिकी एयरबेस पर मिसाइल और ड्रोन से हमला किया है। ईरान के प्रेस टीवी के अनुसार यह हमला शुक्रवार को प्रिंस सुल्तान एयर बेस पर किया गया, जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं।

वॉल स्ट्रीट जर्नल की रिपोर्ट के मुताबिक इस हमले में अमेरिका के एडवांस सैन्य उपकरणों को नुकसान पहुंचा है। इसमें बोइंग E-3 सेंट्री विमान भी शामिल है। यह विमान एयरबोर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) का हिस्सा है, जो रडार के जरिए सैकड़ों किलोमीटर दूर तक विमानों और मिसाइलों की निगरानी कर सकता है।

रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के पास , इस तरह के 16 ही विमान हैं। ईरान ने इस हमले में 6 बैलिस्टिक मिसाइल और 29 ड्रोन दागे। इस हमले में 10 से 15 अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं। हालांकि, अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने अभी तक इस हमले और नुकसान की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

वहीं, कुवैत में बिजली और पानी के प्लांट पर रविवार को हुए हमले में एक भारतीय नागरिक की मौत की खबर सामने आई है।

[metaslider id="133"]