रायपुर,29 मार्च (वेदांत समाचार) । दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल ने यात्रियों को बड़ी राहत देते हुए गोंदिया स्टेशन से गुजरने वाली कुछ रद्द एक्सप्रेस ट्रेनों का परिचालन फिर से शुरू करने का फैसला लिया है।
मेंटेनेंस के कारण हुई थी रद्द
गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर 3 पर वॉशेबल एप्रन हटाकर बैलस्टेड ट्रैक में बदलने का कार्य किया जा रहा था, जिसके चलते इन ट्रेनों को अस्थायी रूप से रद्द किया गया था। अब कार्य पूरा होने के बाद ट्रेनों को पुनः चालू किया जा रहा है।
इन ट्रेनों का परिचालन बहाल
रेलवे प्रशासन ने निम्नलिखित ट्रेनों को उनके निर्धारित समय के अनुसार बहाल किया है—
गाड़ी संख्या 18030 (शालीमार–लोकमान्य तिलक टर्मिनल एक्सप्रेस): 4 अप्रैल से 24 अप्रैल 2026 तक
गाड़ी संख्या 18029 (लोकमान्य तिलक टर्मिनल–शालीमार एक्सप्रेस): 6 अप्रैल से 26 अप्रैल 2026 तक
गाड़ी संख्या 12101 (ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 4, 5, 7, 8, 11, 12, 14, 15, 18, 19, 21 और 22 अप्रैल को
गाड़ी संख्या 12102 (ज्ञानेश्वरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस): 6, 7, 9, 10, 13, 14, 16, 17, 20, 21, 23 और 24 अप्रैल को
यात्रियों से अपील
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि वे यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति की जानकारी रेलवे हेल्पलाइन 139, आधिकारिक ऐप या वेबसाइट से जरूर जांच लें।
इस निर्णय से यात्रियों को यात्रा में होने वाली असुविधा से राहत मिलने की उम्मीद है।
