Vedant Samachar

सांसद पांडेय ने मरीज के ईलाज के लिए दिलाई तीन लाख की वित्तीय सहायता…

Vedant Samachar
2 Min Read

कवर्धा, 28 मार्च (वेदांत समाचार ) । क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता दिखाते हुए गंभीर बीमारी से ग्रसित एक मरीज के ईलाज हेतु तीन लाख रुपए की वित्तीय सहायता दिलाई है। कवर्धा ब्लॉक अंतर्गत ग्राम झलका के निवासी दिनेश मोहले की एक किडनी खराब हो गयी है। इनका उपचार बालाजी हॉस्पिटल रायपुर में चल रहा है। चिकित्सक द्वारा किडनी ट्रांसप्लांट की सलाह दिया गया है। ये आर्थिक रूप से बहुत कमजोर है।

इन्होंने क्षेत्रीय सांसद संतोष पांडेय से मुलाक़ात कर अपनी समस्या से अवगत कराया और ईलाज हेतु सहायता की गुहार लगाई। सांसद संतोष पांडेय ने तत्काल संवेदनशीलता दिखाते हुए 14 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मरीज दिनेश मोहले के किडनी ट्रांसप्लांट कराने हेतु प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से वित्तीय सहायता प्रदान करने का आग्रह किया था। इसके बाद उक्त मरीज के ईलाज हेतु प्रधानमंत्री ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से तीन लाख रुपए की की वित्तीय सहायता प्रदान की है। इस राशि से मरीज के ईलाज में सहायता मिलेगी। इससे पहले भी सांसद पांडेय कई मरीजों के ईलाज हेतु वित्तीय सहायता दिला चुके हैं। मरीज के परिजनों ने उक्त सहायता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व सांसद संतोष पांडेय का धन्यवाद व आभार व्यक्त किया।

Share This Article