Vedant Samachar

राम नवमी पर गुजराती समाज की नई कार्यकारिणी घोषितमनोज शर्मा अध्यक्ष, अतुल चौहान सचिव व पियूष राठौड़ कोषाध्यक्ष बने

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा,27 मार्च (वदंत समाचार)। राम नवमी के पावन अवसर पर श्री गुजराती समाज, कोरबा की नई कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया गया। आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से मनोज शर्मा को वर्ष 2024-2026 के लिए समाज का अध्यक्ष चुना गया। नवनियुक्त अध्यक्ष ने अपनी टीम की घोषणा करते हुए वरिष्ठों के अनुभव और युवाओं की ऊर्जा के समन्वय पर बल दिया।

संरक्षक व मार्गदर्शक मंडल का गठन
समाज को सुदृढ़ दिशा देने के उद्देश्य से संरक्षक मंडल का गठन किया गया है, जिसमें शांतिलाल भाई चौहान, नानजी भाई पटेल, कांति भाई पटेल, पचान भाई पटेल, धीरेन भाई संघवी एवं नलिन भाई शाह को शामिल किया गया है। वहीं मार्गदर्शक मंडल में विनोद भाई चावड़ा, त्रिभुवन भाई चौहान, दिनेश वल्लभ भाई पटेल, वल्लभ भाई मकवाना, प्रदीप भाई चौहान एवं मनसुख भाई (एम.एल.) पटेल को स्थान दिया गया है। साथ ही पदेन अध्यक्ष (पाटीदार समाज) हरीभाई पटेल एवं पदेन अध्यक्ष (कच्छ गुर्जर घटक) रवीन्द्र भाई टांक भी मार्गदर्शन प्रदान करेंगे।

मुख्य पदाधिकारियों की घोषणा
अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कार्यों को गति देने के लिए प्रमुख पदाधिकारियों की घोषणा की। रोहित शाह, अतुल शाह, विशाल चावड़ा एवं भरत मकवाना को उपाध्यक्ष बनाया गया है। अतुल चौहान को सचिव, जबकि कल्पेश राठौड़ एवं प्रकाश पटेल को सह-सचिव नियुक्त किया गया है।
पियूष राठौड़ को कोषाध्यक्ष तथा नंदलाल जेठवा एवं तुषार चौहान को सह-कोषाध्यक्ष बनाया गया है। उमेश मकवाना को जनसंपर्क अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त
समाज की गतिविधियों को प्रभावी रूप से संचालित करने के लिए 11 सदस्यीय कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इसमें तन्मय टांक, आकाश मकवाना, चिराग चौहान, राजू चौहान, वैभव भट्ट, मनन उपाध्याय, दीपक पटेल, संजु पटेल, गौरव चौहान, कान्हा मकवाना एवं अमन टांक को सदस्य बनाया गया है।

अध्यक्ष मनोज शर्मा ने कहा कि समाज के विकास के लिए सभी सदस्यों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है। उन्होंने विश्वास जताया कि वरिष्ठों के मार्गदर्शन एवं युवा टीम के सहयोग से समाजहित के कार्यों को नई गति मिलेगी।

Share This Article