Vedant Samachar

सब के ‘इत्ती सी खुशी’ में छह महीने बाद जब व्यक्तित्व टकराएँगे, क्या अन्विता और विराट का प्यार कायम रहेगा?

Vedant samachar
3 Min Read

मुंबई, 26 मार्च, 2026: सोनी सब का शो इत्ती सी खुशी दर्शकों के दिलों को छूता हुआ आगे बढ़ रहा है। अन्विता (सुम्बुल तौकीर खान) की कहानी अब एक नए मोड़ पर पहुँच रही है, जहाँ प्यार, महत्वाकांक्षा और कठिन फैसले उसकी ज़िंदगी का हिस्सा बनते हैं। आने वाले एपिसोड्स में कहानी छह महीने आगे बढ़ती है और उम्मीदों, नई शुरुआतों और अनपेक्षित मोड़ों से भरा हुआ एक नया अध्याय शुरू होता है।

कहानी के इस नए चरण में, प्रोफेशनल झटके का सामना करने के बाद अन्विता प्यार को अपनी ताकत मानकर शादी की तैयारी करती है। लेकिन, जल्द ही उसकी और विराट (रजत वर्मा) की सोच में फर्क सामने आने लगता है। शादी की तैयारियों के बीच दोनों के रिश्ते को उनकी अलग-अलग शख्सियतें परखने लगती हैं। विराट जहाँ हर पल को जीने और शादी को भव्य बनाने का सपना देखता है, वहीं अन्विता व्यावहारिक सोच के साथ स्थिरता और भविष्य को प्राथमिकता देती है। उनके मतभेद शादी के खर्चों से लेकर विराट के बड़े-बड़े रिस्क लेने तक दिखाई देते हैं, जिन्हें अन्विता बिल्कुल पसंद नहीं करती। विराट अपने प्यार को बड़े इशारों और भावनात्मक फैसलों से जताता है, जबकि अन्विता सोच-समझकर प्लानिंग और शांत मज़बूती में भरोसा करती है।

जैसे-जैसे भावनाएँ गहराती हैं और टकराव बढ़ता है, सवाल यही है क्या अन्विता और विराट अपने मतभेदों को पार कर शादी करेंगे या उनकी अलग-अलग सोच उनके “हैप्पी एवर आफ्टर” के बीच दीवार बन जाएगी?

आने वाले ट्रैक पर बात करते हुए, सुम्बुल तौकीर खान ने कहा, “अन्विता की जर्नी असल ज़िंदगी के उस कॉन्फ्लिक्ट को दर्शाती है, जहाँ लोग प्यार, महत्वाकांक्षा और रिश्तों में फर्क को बैलेंस करने की कोशिश करते हैं। यहाँ सही या गलत का सवाल नहीं है, बल्कि दो अलग नज़रिए का है। अन्विता स्थिरता और प्लानिंग को अहमियत देती है, जबकि विराट पल को जीने और उसे ग्रैंड बनाने में विश्वास करता है। मुझे याद है, शादी की तैयारी वाले एक सीन में हम दोनों ने ऑफ-कैमरा भी इस पर बहस की थी कि सही क्या है पल को जीना या फिर भविष्य की प्लानिंग करना। दोनों ही नज़रिए सही लगे और यही चीज़ मुझे अन्विता की भावनाओं को समझने और ईमानदारी से निभाने में मददगार रही।”

देखिए ‘इत्ती सी खुशी’, हर सोमवार से शनिवार रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर।

Share This Article