Vedant Samachar

कोरबा ब्रेकिंग : 200 एकड़ में तैयारी हुई हनुमंत कथा के लिए इस कार्य में सहयोग करने सेवाभावी उत्साहित

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा, 26 मार्च (वेदांत समाचार) । बागेश्वरधाम के पीठाधीश्वर धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री की हनुमंत कथा 28 मार्च से बांकीमोंगरा और कटघोरा के नजदीक ढपढप में शुरू हो रही है। पांच दिन तक चलने वाले इस आयोजन के लिए समिति ने लोगों से अलग-अलग स्तर पर अच्छा सहयोग मिलने की बात कही। दावा है कि लाखों की संख्या में लोग यहां पहुंचेंगे। उनके लिए आवश्यक व्यवस्था की जा रही है। प्रेस क्लब में आयोजन समिति के संरक्षक जुड़ावन सिंह ठा., संयोजक अमरजीत सिंह, सचिव डॉ. पवन सिंह, संरक्षक सुबोध सिंह, मातृशक्ति प्रमुख रितु चौरसिया और राणा मुखर्जी ने आज बातचीत की।

उन्होंने बताया कि मुख्य रूप से तीन स्थानों को इस आयोजन के लिए देखा गया था। अंतिम स्तर पर हर दृष्टि से ढपढप की जगह तय की गई। 200 एकड़ के कुल क्षेत्रफल में बड़ी संख्या में लोगों के आने जाने और अन्य सुविधा दी जानी संभव हुई है। बताया गया कि कोरबा सहित आसपास के इलाके से हर दिन लगभग 1 लाख लोगों की आने की संभावना है। आयोजन समिति इस हिसाब से भोजन प्रसादी और अन्य सुविधा कर रही है। बड़े आयोजन की दृष्टि से लोगों ने अलग-अलग काम के लिए सहयोग किया है।


साधना के बाद जिले में पहली कथासंयोजक अमरजीत सिंह ने बताया कि आचार्य धीरेन्द्र शास्त्री बागेश्वर धाम में नवरात्र पर 9 दिन की साधना कर रहे हैं। इसके ठीक बाद उनकी पहली कथा का आयोजन कोरबा जिले में है। हम ऐसा मानकर चलते हंै कि इसके कई सकारात्मक प्रभाव कोरबा जिले के मामले में अवश्य होंगे। इसलिए इस आयोजन में सहयोग करने के लिए कोरबा सहित विभिन्न क्षेत्रों के हिन्दूजन पूजन कर रहे हैं।

Share This Article