Vedant Samachar

कलेक्टर और राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने किया ईवीएम का त्रैमासिक निरीक्षण

Vedant Samachar
1 Min Read

सारंगढ़ बिलाईगढ़, 26 मार्च (वेदांत समाचार) । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ संजय कन्नौजे, एसडीएम सारंगढ़ वर्षा बंसल, डिप्टी कलेक्टर उमेश साहू, कांग्रेस से राधेलाल जायसवाल, जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जोगी पार्टी से विकास टंडन सहित अन्य मान्यता प्राप्त राजनीतिक दल के प्रतिनिधियों ने सारंगढ़ के कृषि उपज मंडी प्रांगण स्थित निर्वाचन वेयरहाउस में इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का त्रैमासिक निरीक्षण किया। इस दौरान सभी ईवीएम के रखरखाव, भवन में बारिश के दौरान कोई सीपेज, सीसीटीवी कैमरा आदि का निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन पर्यवेक्षक हरिकिशन डनसेना, लिपिक अविनाश सिदार सहित अन्य कर्मी उपस्थित थे।

Share This Article