Vedant Samachar

रेत के अवैध परिवहन पर प्रशासन सख्त: 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर जब्त

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा, 25 मार्च 2026। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन के खिलाफ प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए बड़ी संख्या में वाहनों को जब्त किया है। कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में राजस्व, पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम द्वारा विभिन्न स्थानों पर औचक जांच अभियान चलाया गया।

जांच के दौरान रेत का अवैध परिवहन करते पाए जाने पर अकलतरा क्षेत्र से 6 हाईवा, चांपा के हथनेवरा क्षेत्र से 6 हाईवा और 3 ट्रैक्टर तथा पामगढ़ क्षेत्र से 1 हाईवा को जब्त कर कार्रवाई की गई। इस तरह कुल 13 हाईवा और 3 ट्रैक्टर प्रशासन की कार्रवाई की जद में आए।

खनिज विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अवैध परिवहन के मामलों में संबंधित वाहन संचालकों के खिलाफ खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) अधिनियम 1957 की धारा 21 से 23(ख) के तहत दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण पर रोक लगाने के लिए लगातार जांच और कार्रवाई जारी रहेगी।

Share This Article