Vedant Samachar

महिला उद्यमियों को दिया गया मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस का प्रशिक्षण…

Vedant Samachar
1 Min Read

बलौदाबाजार,25 मार्च (वेदांत समाचार)/ केंद्र सरकार की रैम्प योजना के अन्तर्गत सीएसआईडीसी छत्तीसगढ़ के मार्गदर्शन में चाॅइस कंसल्टेंसी सर्विसेज द्वारा मंगलवार को जनपद पंचायत सभाकक्ष कसडोल में मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस विषय पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने, उन्हें बाजार से जोड़ने, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर बाजार विस्तार के अवसर प्रदान करने के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यशाला के दौरान महिला उद्यमियों हेतु उपलब्ध मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजनाएं, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तरीय मेलों व प्रदर्शनी में भागीदारी की प्रक्रिया, उत्पाद ब्राडिंग, पैकेजिंग एवं लेबलिंग सुधार, गुणवत्ता प्रमाणन एवं मानकीकरण का महत्व, मार्केट लिंकज के अवसर, ई-काॅमर्स एवं डिजिटल प्लेटफाॅर्म के माध्यम से बिक्री विस्तार, सरकारी सहायता एवं अनुदान प्राप्त करने की प्रक्रिया बताई गई । मार्केट डेवलपमेंट असिस्टेंस योजना के तहत मिलने वाली वित्तीय सहायता, प्रदर्शनी एवं मेलों में भागीदारी, ब्रांड प्रमोशन और निर्यात के अवसरों की विस्तृत जानकारी दिया गया।

Share This Article