Vedant Samachar

केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर बिलासपुर पहुंचे, SECL ने किया भव्य स्वागत

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,25 मार्च (वेदांत समाचार)। बिलासपुर में आज केंद्रीय कोयला एवं खान राज्यमंत्री सतीश चन्द्र दुबे एक दिवसीय दौरे पर पहुंचे। उनके आगमन पर साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) द्वारा इंदिरा विहार स्थित बिलासपुर भवन में औपचारिक एवं गर्मजोशी से स्वागत किया गया।

एसईसीएल की ओर से निदेशक (तकनीकी) योजना/परियोजना
रमेश चन्द्र महापात्र ने मंत्री दुबे का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय अभिनंदन किया। इस दौरान कंपनी के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे और उन्होंने मंत्री से विभिन्न विषयों पर संक्षिप्त चर्चा की।

दौरे के दौरान मंत्री के सम्मान में एसईसीएल परिसर में तैनात केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) की टुकड़ी द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर प्रस्तुत किया गया। इस औपचारिक सम्मान के साथ पूरे कार्यक्रम में गरिमामय वातावरण देखने को मिला।

मंत्री के इस दौरे को कोयला क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आगमन से क्षेत्रीय कोल परियोजनाओं और विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

Share This Article