मेष राशि (Aries)
मेष राशि वालों के लिए 25 मार्च का दिन अच्छा रहने वाला है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत बन सकते हैं। परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। प्रेम जीवन और संतान पक्ष से खुशी मिलेगी। हालांकि, आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है। काली माता की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृषभ राशि (Taurus)
वृषभ राशि के जातकों में आज आकर्षण बढ़ेगा। आपका व्यक्तित्व लोगों को प्रभावित करेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी और व्यापार में भी सफलता मिलेगी। जीवन की जरूरतें आसानी से पूरी होंगी। सकारात्मक सोच आपको आगे बढ़ाएगी। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini)
मिथुन राशि के लोगों का दिन मिला-जुला रहेगा। मन थोड़ा अशांत रह सकता है और अज्ञात डर परेशान कर सकता है। हालांकि स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। कामकाज में सफलता मिलेगी और परिवार का साथ मिलेगा। काली माता का स्मरण करने से मानसिक शांति मिलेगी।
कर्क राशि (Cancer)
कर्क राशि वालों के लिए यह दिन शुभ संकेत लेकर आया है। आय के नए रास्ते खुलेंगे और आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। स्वास्थ्य में सुधार होगा। परिवार और प्रेम संबंधों में खुशी का माहौल रहेगा। व्यापार में भी लाभ के योग हैं। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना फायदेमंद होगा।
सिंह राशि (Leo)
सिंह राशि वालों के लिए यह दिन सफलता दिलाने वाला रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत मिल सकती है। पिता का सहयोग मिलेगा और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को लाभ हो सकता है। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है, लेकिन व्यापार में अच्छी प्रगति होगी। सूर्य देव को जल अर्पित करना शुभ रहेगा।

कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि वालों का भाग्य इस दिन उनका पूरा साथ देगा। यात्रा के योग बन सकते हैं, जो लाभकारी साबित होंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। व्यापार में उन्नति के संकेत हैं। हरी वस्तु अपने पास रखना शुभ माना गया है।
तुला राशि (Libra)
तुला राशि के जातकों को इस दिन थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। किसी भी तरह का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें। हालांकि प्रेम और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार सामान्य रहेगा। मां काली की पूजा करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
वृश्चिक राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और रिश्तों में मजबूती आएगी। प्रेम संबंधों में नजदीकियां बढ़ेंगी। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित हो सकता है, इसलिए सावधानी रखें। व्यापार में लाभ होगा। लाल वस्तु अपने पास रखें।
धनु राशि (Sagittarius)
धनु राशि वालों के स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव हो सकता है। हालांकि कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और विरोधियों पर आप भारी पड़ेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार अच्छा रहेगा। लाल रंग की वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए यह दिन रचनात्मक कार्यों के लिए बेहतरीन रहेगा। विद्यार्थियों, लेखकों और कलाकारों को सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में थोड़ी नोकझोंक हो सकती है, इसलिए संयम रखें। बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होगा।
कुंभ राशि (Aquarius)
कुंभ राशि वालों के लिए यह दिन संपत्ति से जुड़े मामलों में लाभकारी रहेगा। भूमि, भवन या वाहन खरीदने के योग बन सकते हैं। स्वास्थ्य में सुधार होगा और परिवार का सहयोग मिलेगा। व्यापार में भी सफलता मिलेगी। हरी वस्तु रखना शुभ रहेगा।
मीन राशि (Pisces)
मीन राशि के जातकों के लिए यह दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके प्रयास सफल होंगे और समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। करियर और व्यवसाय में उन्नति होगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे। पीली वस्तु अपने पास रखना शुभ रहेगा।
