Vedant Samachar

39 अवैध मकानों पर चला प्रशासन का बुलडोजर…

Vedant Samachar
1 Min Read

अंबिकापुर,24 मार्च (वेदांत समाचार)। शहर के गंगापुर स्थित शासकीय भूमि पर अवैध अतिक्रमण कर बनाए गए 39 मकान को जिला प्रशासन ने किया बेदखली की कार्यवाही। दरअसल गंगापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 8 एकड़ की शासकीय भूमि आवंटित की गईं थी, जिस पर कुछ लोगों के द्वारा अवैध तरीके से कब्जा कर मकान बना बना लिया गया था।

सभी कब्जाधारियों को पूर्व में कब्जा हटाने को लेकर नोटिस जारी किया गया था इसके बावजूद लोगों ने कब्जा खाली नहीं किया था। वही हाई कोर्ट से भी कब्जाधारियों को राहत नहीं मिली इसके बाद आज राजस्व हमले की टीम व पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चला कर सभी को कब्जा मुक्त कराया गया। कब्जा हटाने के दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रही।

Share This Article