Vedant Samachar

Virat Kohli को लेकर फैली बड़ी अफवाह, RCB के स्टार बल्लेबाज ने खुद कर दिया खंडन

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,22 मार्च : विराट कोहली ने खुद को लेकर चल रही अफवाह का खंडन कर दिया है. अफवाह को खारिज करने का विराट कोहली का तरीका भी बड़ा जबरदस्त रहा. उन्होंने बिना कुछ कहे ही उसे गलत बता दिया. विराट कोहली ने फैली अफवाह को गलत बताने के लिए बस सोशल मीडिया पर बस दो हंसती हुई इमोजी शेयर की. RCB के स्टार बल्लेबाज के उस कदम से साफ हो गया कि सोशल मीडिया पर उन्हें लेकर चल रही उस खबर में दम नहीं है.

विराट को लेकर क्या अफवाह फैली?
अब सवाल है कि विराट कोहली को लेकर अफवाह क्या फैसी थी? सोशल मीडिया पर इस तरह की खबर चल रही थी कि विराट कोहली ने RCB मैनेजमेंट से भारत से लंदन जाने के लिए चार्टर्ड फ्लाइट की मांग की है. विराट ने ये डिमांड तब के लिए रखी है, जब RCB के मुकाबलों के बीच 3 दिन का गैप हुआ करेगा? उस दौरान वो चार्टर्ड फ्लाइट से लंदन जाएंगे और फिर लौट आएंगे.

विराट कोहली ने किया अफवाह का खंडन
विराट कोहली ने खुद को लेकर सोशल मीडिया पर छाई अब उसी खबर का खंडन किया है. उन्होंने उस रिपोर्ट को अपनी इंस्टा स्टोरी में शेयर करते हुए उस पर हंसने वाली दो इमोजी लगाई है. विराट के इस कदम से साफ है कि उन्होंने भी उस खबर को बकवास बताया है और उसका मजाक उड़ाया है.

IPL 2026 के लिए विराट की तैयारी जोरों पर
विराट कोहली फिलहाल IPL 2026 की तैयारियों में जुटे हैं. वो RCB के कैंप से पिछले हफ्ते ही जुड़े हैं. RCB के ट्रेनिंग कैंप से विराट कोहली की प्रैक्टिस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आ रहे हैं. किसी वीडियो में विराट बल्लेबाजी का अभ्यास करते दिखे हैं तो किसी में RCB से जुड़े खिलाड़ियों के साथ अपने अनुभव को शेयर करते हुए.

IPL में विराट और RCB का साथ पहले सीजन से बरकरार है. वो इकलौते ऐसे खिलाड़ी हैं, जिनका पूरा IPL करियर सिर्फ एक टीम के साथ गुजरा है.

Share This Article