Vedant Samachar

पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन के तहत लाभान्वित बच्चों ने की कलेक्टर से मुलाकात

Vedant samachar
2 Min Read

बलौदाबाजार,20 मार्च 2026। प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों ने गुरुवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा से मुलाकात की। साथ ही बच्चों ने अपनी पढ़ाई, जीवन और भविष्य को लेकर उत्साहपूर्वक चर्चा की तथा प्रेरणादायक संवाद से काफी उत्साहित हुए।

कलेक्टर श्री शर्मा ने बच्चों और उनके वर्तमान संरक्षकों से उनके स्वास्थ्य, शिक्षा, पोषण एवं समग्र सुरक्षा की जानकारी ली। उन्होंने बच्चों को जीवन में आगे बढ़ने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर उन्होंने च्चों को उपहार भेंट की। बच्चों के चेहरों पर नई ऊर्जा और खुशियों की चमक दिखाई दी।

 महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी अतुल परिहार ने बताया कि  प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना के अंतर्गत कोविड 19 महामारी के दौरान माता पिता की ममतामयी छॉव से वंचित हुए बच्चों का समुचित देखभाल, शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा प्रदान की जा रही है।


 वर्तमान में 5 बच्चे पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रधानमंत्री केयर फॉर चिल्ड्रन योजना का उद्देश्य इन बच्चों को आत्मनिर्भरए शिक्षित और सशक्त बनाना है। विभाग द्वारा समय.समय पर बच्चों की प्रगति की निरंतर निगरानी की जा रही है तथा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जा रहा है।
 इस अवसर पर जिला बाल संरक्षण अधिकारी प्रकाश दास भी उपस्थित रहे

Share This Article