अनुसूचित वर्ग के विद्याथिर्यों की चयन परीक्षा 27 मार्च को

अम्बिकापुर 24 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जे.आर. नागवंशी ने बताया है कि राज्य शासन की ओर से पं. जवाहर लाल नेहरू उत्कर्ष योजना संचालित की जा रही है। इस योजना के तहत शिक्षण सत्र 2022-23 में अनुसूचित जाति व जनजाति के विद्याथिर्यों के लिए चयन परीक्षा 27 मार्च को दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक आयोजित की जाएगी।

उन्होंने प्रवेश परीक्षा में सम्मिलित होने के लिए अहर्ता की जानकारी देते हुए बताया है, कि योजना का लाभ केवल प्रदेश के मूल निवासी अनुसूचित जाति व जनजाति वर्ग के विद्याथिर्यों मिलेगा। विद्याथिर्यों को कक्षा 5वीं में नियमित रुप से अध्ययनरत होना चाहिए। उन विद्याथिर्यों का परीक्षा परिणाम कक्षा 4थीं में 80 प्रतिशत से अधिक होना चाहिए। विद्यार्थी के पालक की आय 2.50 लाख रुपए से अधिक नहीं होना चाहिए। उनके पालकों को आयकरदाता नहीं होने का प्रमाण-पत्र देना होगा। सहायक आयुक्त ने यह भी बताया है कि संबंधित जाति वर्ग के विद्यार्थी को विद्यालय के प्रधान पाठक से अग्रेषण कराते हुए संबंधित विकासखंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय या मंडल संयोजक के पास आवेदन करना होगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी विभागीय वेबसाइट पर उपलब्ध है।