Vedant Samachar

एबीवीटीपीएस मड़वा में अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 21 मार्च से, नए कोर्ट का होगा शुभारंभ…

Vedant Samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा,20 मार्च (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ स्टेट पावर जनरेशन कंपनी के अटल बिहारी वाजपेयी ताप विद्युत गृह (एबीवीटीपीएस) मड़वा में अंतरक्षेत्रीय बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 21 मार्च से किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 21 से 24 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से खिलाड़ी भाग लेंगे।

प्रतियोगिता का शुभारंभ शनिवार सुबह 9 बजे किया जाएगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य अभियंता एच.एन. कोसरिया होंगे। प्रतियोगिता प्रारंभ होने से पहले मुख्य अभियंता के हाथों नवनिर्मित बैडमिंटन कोर्ट का उद्घाटन भी किया जाएगा, जो खिलाड़ियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है।

इस खेल आयोजन के सफल संचालन के लिए क्षेत्रीय खेल सचिव के.के. टोप्पो एवं सहसचिव दिनेश मेश्राम को समन्वय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रतियोगिता के माध्यम से न केवल कर्मचारियों में खेल भावना को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि आपसी समन्वय और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का वातावरण भी विकसित होगा।

Share This Article