Vedant Samachar

JOB NEWS:रोजगार कार्यालय में प्लेसमेन्ट कैम्प आज

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा,18 मार्च 2026/ जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा में 19 मार्च को प्लेसमेन्ट कैम्प का आयोजनें किया जा रहा है। जिसमें नियोजकों – परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स गुड़गांव, एन.आई.आई.टी. लिमिटेड भिलाई, आर.आर सिस्टम कोरबा, वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी।
रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है – इलेक्ट्रिक मीटर टेक्निशियन – 150, रिलेशनशीप मैनेजर-15,डाटा एण्ट्री ऑपरेटर – 07, मोबाईल रिपेयरिंग-30, सिविंग मशीन ऑपरेटर-30, होटल मैनेजमेंट-30, फिटर- 30 योग्यता- 8वीं 10वी, 12वीं, आई.टी.आई. आयुसीमा- 18-35 वर्ष तक एवं वेतनमान रूपये – 10,000 से 30,000 तक नियोजक द्वारा निर्धारित किया गया है। उक्त रिक्त पद समस्त छत्तीसगढ़ के लिए है।


प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु

वेबसाईटwww.erojgar.cg.gov.in मेंं आवेदक का रोजगार पंजीयन आवश्यक है। साथ ही इच्छुक रिक्त पदों को चयन करें। जिन आवेदकों ने रोजगार पंजीयन नहीं किया है वे वेबसाईट में अपना पंजीयन करवा सकते हैं। प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने हेतु अपना समस्त शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र और पासपोर्ट साईज फोटो रोजगार पंजीयन, अनुभव प्रमाण पत्र इत्यादि दस्तावेजों के साथ निर्धारित स्थल में उपस्थित हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कोरबा के दूरभाष नंबर 07759-222069 में संपर्क कर सकते हैं एवं रोजगार कार्यालय के टेलीग्राम गु्रप-https://shorturl.at/an8XJ से जुड़ सकते हैं।

Share This Article