Vedant Samachar

कोरबा: हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी, पीड़िता ने महिला आयोग से लगाई न्याय की गुहार

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। हर पांच साल में पत्नी बदलने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि उसका पति हर पांच साल में पत्नी बदल देता है. अब वह चौथी शादी की तैयारी कर रहा है, जबकि अभी तक दोनों का तलाक भी नहीं हुआ है. पूरा मामला कोरबा जिले का है।

पीड़िता ने इस मामले की शिकायत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की जनसुनवाई में दर्ज कराई है. महिला का कहना है कि उसके पति ने पहले भी तीन शादियां की है और हर बार कुछ साल साथ रहने के बाद दूसरी महिला के साथ संबंध बनाकर नई शादी की तैयारी करने लगता है.

बिना तलाक दिए चौथी शादी की तैयारी कर रहा पति
महिला के मुताबिक फिलहाल उनका विवाह कानूनी रूप से समाप्त नहीं हुआ है और मामला अभी अदालत में लंबित है. इसके बावजूद पति चौथी शादी की तैयारी कर रहा है. पीड़िता का आरोप है कि यह न केवल उसके साथ विश्वासघात है, बल्कि कानून का भी खुला उल्लंघन है.

महिला आयोग ने दिए जांच के निर्देश
मामले को गंभीरता से लेते हुए महिला आयोग ने संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए हैं. आयोग का कहना है कि बिना विवाह विच्छेद के दूसरी शादी करना कानूनन अपराध है. यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल यह पूरा मामला जिले में चर्चा का विषय बना हुआ है.

Share This Article