Vedant Samachar

LPG सिलेंडर के लिए लग रही लंबी लाईन कुछ होटल के मैन्यू में साउथ इंडियन डिश कम हुए, संचालक बोले- सिलेंडर को लेकर कोई समस्या नहीं…

Vedant Samachar
3 Min Read

रायगढ़, 16 मार्च (वेदांत समाचार) : रायगढ़ जिला में एलपीजी गैस सिलेंडर को लेकर लोगों हैं असमंजस्य की स्थिति है। ऐसे हैं सुबह से उपभोक्ता गैस एजेंसियों के पास पहुंच रहे हैं और सिलेंडर के लिए लंबी लाईन लगा रहे हैं। वहीं शहर के कुछ होटलों में मैन्यू में भी कमी कर दिया गया है और साउथ इंडियन व चायनिज खाना बनाना बंद है। सोमवार की सुबह सिलेंडर लेने के लिए लोग गैस एजेंसी पहुंचने लगे। जहां स्टेडियम रोड स्थित प्रियदर्शी गैस एजेंसी हैं उपभोक्ताओं की लंबी लाईन थी और लोग अपनी पारी का इंतजार कर रहे थे। भले ही नियमित रूप से एजेंसी हैं पर्चिंया कट रही थी, लेकिन लोगों को डर था कि उन्हें सिलेंडर नहीं मिलेगा।

ऐसे में लाईन में लगे उपभोक्ता सिद्धार्थ ने बताया कि सिलेंडर लेने के लिए आए हुए हैं, लाईन में लगे हुए हैं अब देखते हैं कि मिलता है या नहीं। इससे पहले 9 दिन पहले भी लगाए थे और 3 दिन पहले भी नंबर लगाया गया था। ओटीपी आया है और फोन पे पेमेंट करने बोल रहे तो एलाउ नहीं कर रहे हैं। पर्ची कटाने की बात कही जा रही है। वहीं ईश्वर गुप्ता ने बताया कि सिलेंडर के लिए लाईन में लगे हैं और सुबह 11 बजे से खड़े हुए हैं। हांलाकि गैस मिलने की बात कह रहे हैं।

साउथ इंडियन खाना बंद किया
आउटर होटल के संचालक भरत दुबे ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई नहीं होने से इसका असर होटल व्यवसाय पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि उनके होटल हैं साउथ इंडियन-चायनिज फूड को बनाना बंद कर दिया गया है। सिर्फ दाल रोटी-चावल व सब्जी बन रहा है। इसके अलावा कैटरिंग के काम में भी खाने का आर्डर नहीं ले रहे हैं।

सिलेंडर का कोई शॉटेज नहीं है
प्रियदर्शी गैस एजेंसी के मैनेजर अरविंद अग्रवाल ने बताया कि ग्राहक थोड़ा पैनिक हो जा रहा है, सिलेंडर का कोई शॉटेज नहीं है। कंपनी का पूरा सपोर्ट है सप्लाई में कोई परेशानी नहीं है। पब्लिक से कहना है कि वे पैनिक न हो स्टॉक न करे। पब्लिक के पैनिक होने के कारण डिमांड अधिक आ रहा है। कमर्शियल सिलेंडर के सप्लाई नहीं होने से व्यवसायी सोच रहे किसी भी तरह से घरेलू सिलेंडर मिल जाए। लोग समझ नहीं रहे हैं और अफवाह पर ज्यादा फोकस कर रहे हैं।

Share This Article