Vedant Samachar

फ्लोरामैक्स ठगी मामला: ननकीराम कंवर की शिकायत पर राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग ने मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर/कोरबा, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। फ्लोरामैक्स कंपनी से जुड़े कथित ठगी मामले में बड़ी कार्रवाई सामने आई है। भाजपा के वरिष्ठ आदिवासी नेता और पूर्व गृहमंत्री Nanki Ram Kanwar की शिकायत पर National Commission for Scheduled Tribes ने छत्तीसगढ़ के मुख्य सचिव को नोटिस जारी कर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।

बताया जा रहा है कि पूर्व गृहमंत्री कंवर ने फ्लोरामैक्स कंपनी के नाम पर 40 हजार से अधिक महिलाओं से अरबों रुपये की ठगी किए जाने की शिकायत आयोग में दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इस मामले में Ajit Vasant, तत्कालीन कलेक्टर Korba द्वारा शासन और आयोग को गलत जानकारी दी गई।

आयोग ने 16 अक्टूबर 2025 को सिटिंग के दौरान मुख्य सचिव को निर्देश दिया था कि फ्लोरामैक्स प्रकरण में पीड़ित महिलाओं की शिकायतों पर कार्रवाई कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। हालांकि 30 दिन बीत जाने के बाद भी राज्य सरकार की ओर से किसी प्रकार की जानकारी आयोग को नहीं भेजी गई।

इस पर आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए 17 मार्च को मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर मामले में जवाब देने के निर्देश जारी किए हैं।

पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि National Rural Livelihoods Mission (एनआरएलएम) से जुड़ी हजारों महिलाओं से ठगी कर केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने इस मामले में कोरबा जिले के दोषी अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने और जांच Central Bureau of Investigation से कराने की मांग भी की है।

Share This Article