Vedant Samachar

कटक के SCB मेडिकल कॉलेज ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग की घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने जताया गहरा दुख

Vedant samachar
1 Min Read

रायपुर, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने Cuttack स्थित SCB Medical College and Hospital के ट्रॉमा केयर आईसीयू में आग लगने की दुर्घटना में हुई जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस घटना को अत्यंत पीड़ादायक और हृदयविदारक बताया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दुखद हादसे से वे गहरे व्यथित हैं और उनकी संवेदनाएँ शोकाकुल परिवारों के साथ हैं। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

सीएम साय ने भगवान जगन्नाथ से प्रार्थना करते हुए कहा कि दिवंगत पुण्यात्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान मिले, घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ प्राप्त हो तथा इस कठिन समय में शोक संतप्त परिजनों को संबल, धैर्य और शक्ति मिले।

उन्होंने कहा कि इस दुखद घटना में प्रभावित सभी परिवारों के साथ छत्तीसगढ़ की जनता की संवेदनाएँ जुड़ी हुई हैं।

Share This Article