Vedant Samachar

KORBA : जंगल की अग्नि सुरक्षा के लिए चौकन्ने हुए वन कर्मी…

Vedant samachar
2 Min Read

कोरबा, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। गर्मी का मौसम शुरू होते ही केंदई वन परिक्षेत्र के परला मदन पुर एवं अन्य सर्किल में तैनात वन कर्मी जंगल को आग से बचाने चौकन्नें हो गए है। यहां पर डिप्टी रेंजर सुनील डिक्सेना तथा मंगल सिंह नायक की अगुवाई ने क्षेत्र का मैदानी अमला तथा फायर वाच मेन आग बुझाने की मशीन फायर ब्लोवर लेकर रात्रि गस्त के साथ साथ जंगल के भ्रमणके लिए निकल पड़ते है। तथा वहां लगी आग को तत्काल बुझाने के साथ वनों को नुकसान से बचाने की कवायद करते है।

साथ ही जंगल में संग्दिध मिले ग्रामीणों को जंगल को नुकसान न पहुंचाने की समझाइश भी देते है। उनसे कहा जाता है। कि पतझड़ के कारण पेड पौधो के पत्ते जंगल मेें गिर कर सूख गए है। अत: बीड़ी जलाकर मचीस की तिल्ली को जलती अवस्था में न फेकें। ज्ञात रहे कटघोरा वन मंडलधिकारी कुमार निशांत एवं केदई रेंजर अभिषेक कुमार दूबे का सख्त निर्देश है कि जंगल की अग्नि सुरक्षा हर हालत में सुनिश्चित की जाए इसके लिए अमला अपने अपने क्षेत्रों में सचेत रहे जंगल मेें आग लगने की सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचे और इसका बड़ा रूप होने से पहले ही उपलब्ध साधनों से बुझाकर इस पर काबू पाए समय समय पर ग्रामीणों की बैठक लेकर उन्हें अग्रि सुरक्षा के प्रति जागरूक भी करें।

वन अधिकारियों के निर्देशो का पालन करने के लिए केंदई रेंज के सभी सर्किल एवं बीट कर्मी लगातार रात्रि गस्त व जंगल का भ्रमण कर चौकसी कर रहे है। डीएफओ कुमार निशांत एवं रेंजर अभिषेक दूबे भी जंगल भ्र्रमण पर निकलते है। और स्थिति का जायजा लेते है।

Share This Article