Vedant Samachar

कोरबा जिले के नुनेरा में भीषण सड़क हादसा, पिकअप और ट्रक की भिड़ंत में चालक खीकराम यादव की मौत…

Vedant Samachar
1 Min Read

कोरबा, 16 मार्च (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के नुनेरा क्षेत्र में एक बार फिर दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां पिकअप और ट्रक के बीच हुई भीषण टक्कर में पिकअप चालक खीकराम यादव की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 15/3/26 रविवार को तेज रफ्तार के कारण पिकअप और ट्रक आमने-सामने टकरा गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए और चालक खीकराम यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Share This Article