Vedant Samachar

हल्की नोकझोंक बनी खतरनाक! मजदूर ने एयर ब्लोअर से साथी के पेट में भर दी हवा, हालत गंभीर…

Vedant Samachar
2 Min Read

आरंग, 16 मार्च (वेदांत समाचार)। आरंग थाना क्षेत्र के रसनी स्थित एक सॉल्वेंट प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान दो मजदूरों के बीच हुए हल्के नोक- झोक के बाद गुस्साए। एक मजदूर में दूसरे के पेट में एयर ब्लोअर से हवा भर दी इसके बाद मजदूर की तबीयत गंभीर रूप से खराब हो गया जिसे आनंद-फानन आनंद में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र लाया गया मजदूर की तबीयत को देखते हुए उसका इलाज महासमुंद के निजी अस्पताल में चल रहा है बताया जा रहा है कि एयर ब्लोअर से हवा भरने से उसके आंतों में सूजन और पेट में संक्रमण हो गया है।

घटना 11 मार्च की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार प्लांट में नाइट शिफ्ट के दौरान आरोपी मोती साहू एयर ब्लोअर मशीन से काम कर रहा था और पीड़ित मजदूर काम की तैयारी के लिए अपने कपड़े बदल रहा था तभी किसी बात को लेकर दोनों में नोक झोक हो गई। इसके बाद गुस्सा आए मोती साहू ने पीड़ित के मलद्वार से एयर ब्लोअर से हवा भर दिया। घटना के बाद पीड़ित मजदूर वहीं गिर गया जिसे तुरंत उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कर दिया गया। मामले में आरंग पुलिस ने आरोपी मोती के विरुद्ध बीएनएस की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर घटना की जांच कर रही है।

Share This Article