Vedant Samachar

बंगाल-असम समेत पांच राज्यों में चुनाव कब? निर्वाचन आयोग आज कर सकता है तारीखों का एलान…

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,15मार्च। भारत में इस साल पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं और इसको लेकर राजनीतिक गतिविधियां भी तेज हो गई हैं। ऐसे में पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में कब चुनाव होंगे यह सवाल सभी के मन में है। इसी बीच खबर सामने आ रही है कि आज चुनाव आयोग इन पांच राज्यों के लिए चुनाव की तारीख और पूरा कार्यक्रम घोषित कर सकता है। यह घोषणा तय करेगी कि मतदान कब होगा, नामांकन प्रक्रिया और चुनावी चरण किस तरह से और कब होंगे।

पश्चिम बंगाल में तीन से चार को असम में दो चरणों में मतदान संभव
सूत्रों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में सबसे बड़ा चुनावी मुकाबला होगा, जहां मतदान 3 से 4 चरणों में कराया जा सकता है। वहीं, असम में दो चरणों में वोटिंग की संभावना है। तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में चुनाव एक ही चरण में संपन्न कराए जाने की तैयारी है।

चुनाव आयोग क्या योजना बना रहा?
बता दें कि चुनाव आयोग सुरक्षा व्यवस्था, मतदान कार्यक्रम और मौसम की स्थिति को ध्यान में रखते हुए चरणबद्ध मतदान की योजना बना रहा है। खासकर पश्चिम बंगाल में बड़ी आबादी, संवेदनशील इलाके और सुरक्षा कारणों को देखते हुए बहु-चरणीय मतदान कराना जरूरी माना गया है। इस तरह की तैयारी से चुनाव प्रक्रिया सुरक्षित, व्यवस्थित और पारदर्शी तरीके से पूरी हो सकेगी। ये चुनाव राजनीतिक दलों और जनता दोनों के लिए महत्वपूर्ण हैं। राजनीतिक दल अपनी रणनीति अंतिम रूप देंगे और मतदाता भी मतदान की तैयारियों में जुटेंगे।

Share This Article