Vedant Samachar

5200mAh की बड़ी बैटरी वाला ये है सस्ता मोबाइल, 7799 रुपए में मिलती है ये खूबियां

Vedant Samachar
2 Min Read

8000 रुपए के बजट में नया फोन खरीदने का प्लान है लेकिन समझ नहीं आ रहा है कि किस फोन को खरीदें तो चलिए आपको इस प्राइस रेंज में मिलने वाले एक ऐसे स्मार्टफोन के बारे में बताते हैं जो 5200 एमएएच की बड़ी बैटरी के साथ आता है. इस फोन का नाम है Poco C71, ये फोन किस कीमत में आप लोगों को मिलेगा और इस डिवाइस में बड़ी बैटरी के अलावा और कौन-कौन सी खूबियां मिलती हैं? चलिए आपको बताते हैं.

Poco C71 Price in India
5200 एमएएच की बड़ी बैटरी वाले इस बजट स्मार्टफोन की कीमत 7799 रुपए से शुरू होती है, इस दाम में आप लोगों को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा. अगर आप 6 जीबी रैम और 128 जीबी वाला स्टोरेज वेरिएंट खरीदना चाहते हैं तो आपको 8799 रुपए खर्च करने होंगे. इस प्राइस रेंज में पोको ब्रैंड का ये फोन realme Narzo 80 Lite 4G, MOTOROLA g06 power और Samsung Galaxy A07 LTE जैसे स्मार्टफोन्स को कांटे की टक्कर देता है.

Poco C71 Specifications
स्क्रीन: इस पोको फोन में 6.88 इंच एचडी प्लस रिजॉल्यूशन वाली स्क्रीन है जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 600nits पीक ब्राइटनेस और 240Hz टच सैंपलिंग रेट सपोर्ट करती है. ये फोन वेट टच सपोर्ट करता है, जिसके बारे में दावा किया गया है कि यूजर्स फोन को गीले हाथों से भी चला सकते हैं.
चिपसेट: इस हैंडसेट में Unisoc T7250 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है.
कैमरा सेटअप: फोन के पिछले हिस्से में 32 मेगापिक्सल डुअल रियर कैमरा सेटअप और फ्रंट में 8 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर मिलेगा.
बैटरी: 5200mAh की दमदार बैटरी फोन में जान फूंकने के लिए दी गई है जो 15W वायर्ड चार्ज सपोर्ट करती है.
कनेक्टिविटी: इस डिवाइस में 4G VoLTE, जीपीएस, डुअल बैंड वाई-फाई, यूएसबी टाइप सी पोर्ट, ब्लूटूथ वर्जन 5.2 और 3.5mm ऑडियो जैक मिलता है. सिक्योरिटी के लिए इस फोन में साइड माउंट फिंगरप्रिंट सेंसर भी है.

Share This Article