महिला की गला घोंटकर हत्या, पुलिस ने दर्ज किया मामला

रायपुर19 फ़रवरी (वेदांत समाचार)। तिल्दा इलाके में महिला की गला घोंटकर हत्या कर दी गई है। हत्या के बाद शव को सूने में फेंककर हत्यारे भाग गए है। शुक्रवार की सुबह कुंती बाई साहू उम्र 55 वर्ष का शव पानी टँकी में मिला था। मृतका खपरीकला गांव की रहने वाली थी। वह राइस मिल में हमाली का काम करती थी।

आरोपियों ने महिला का गमछे से गला घोटा है। वही हत्या के बाद गले मे ही गमछा छोड़कर भाग गए है। घटना की सूचना के बाद तिल्दा पुलिस ने हत्या का केस दर्ज किया कर आगे की जांच में जुट गई है।