Vedant Samachar

ग्वालियर में एक युवक का अर्धनग्न शव मिला शराब का खाली गिलास और जहर की पुड़िया बरामद…

Vedant Samachar
2 Min Read

ग्वालियर ,11 मार्च : ग्वालियर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में अर्धनग्न अवस्था में मिला। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक कलारी के पास गुमटी के नीचे शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार शव की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। मृतक के पास कोई दस्तावेज नहीं मिला है। शव के पास एक जहर की पुड़िया और खाली गिलास पड़ा हुआ मिला है। युवक की उम्र करीब 28 से 30 साल के बीच बताई जा रही है। आशंका है कि युवक नशे का आदी हो सकता है और उसने शराब में जहर मिलाकर पी लिया हो, हालांकि इसके पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। घटना से पहले उसके साथ कौन था और वह कहां का रहने वाला था, इसका भी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मृतक की पहचान के लिए शहर के अन्य थानों से गुमशुदा लोगों की जानकारी जुटाई जा रही है।

जांच की जा रही है

बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक परिहार ने बताया कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि युवक ने खुद जहर पिया या किसी ने उसे जहर देकर हत्या की है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, ताकि घटना से पहले युवक के साथ कौन था, इसका पता लगाया जा सके। पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है।

Share This Article