मुंबई : स्टार प्लस का नया शो ‘तारा’ तारा और युवराज की प्यार भरी कहानी लेकर आ रहा है। इस शो में क्रुशाल आहूजा (युवराज) और कनिका कपूर (तारा) लीड रोल में हैं। मेकर्स ने इसके प्रोमोज से लोगों में काफी एक्साइटमेंट बढ़ा दी है, जिसमें दिखाया गया है कि कैसे बचपन का रिश्ता धीरे-धीरे प्यार में बदल जाता है। लेकिन इनकी राह आसान नहीं होगी, क्योंकि अमीरी-गरीबी का फर्क इनके बीच दीवार बनकर खड़ा हो जाएगा।
शो शुरू होने से पहले क्रुशाल आहूजा ने अपने किरदार युवराज के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि युवराज का रोल काफी इमोशनल है और जिंदगी उसे बार-बार मुश्किलों में डालती है।
क्रुशाल ने कहा, “युवराज राजस्थान के एक अमीर खानदान से है और घर का बड़ा बेटा होने की वजह से उस पर पूरे परिवार की उम्मीदों और जिम्मेदारियों का बोझ है। युवराज के दिल में हमेशा से म्यूजिक के लिए एक खास जगह और जुनून रहा है, जो उसके बहुत करीब है।”
उन्होंने आगे कहा, “बचपन से ही युवराज और तारा की दोस्ती बहुत गहरी और सुकून भरी रही है, जो वक्त के साथ धीरे-धीरे और बड़े होने पर अपने आप प्यार में बदल जाती है। लेकिन जिंदगी युवराज को ऐसे मोड़ पर लाकर खड़ा कर देती है, जहाँ वो अपने दिल की बात मानने और अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के बीच बुरी तरह फँस जाता है। उसे तारा के लिए अपने प्यार और अपने परिवार के प्रति कर्तव्यों में से किसी एक को चुनना पड़ता है।”
दर्शक कुशाल और कनिका को इन नए किरदारों में देखने और युवराज-तारा की इस प्रेम कहानी के गवाह बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। अब देखना ये है कि क्या अमीरी-गरीबी का ये फासला और जज्बातों की ये उथल-पुथल उन्हें एक करेगी या हमेशा के लिए अलग कर देगी।
देखिए तारा, हर रोज रात 8 बजे, सिर्फ स्टार प्लस पर!